खास खबरमण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

कन्या परिसर चटुआमार में तैयार किया गया 480 बैड का कोरेन्टाइन सेन्टर

कार्यरत स्टॉफ को दिया गया प्रशिक्षण

मण्डला। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि कोविड-19 कोराना वायरस के पॉजिटिव केस के सम्पर्क में आने वाले व्यक्ति और संदिग्ध मरीजो को संस्था में कोरेन्टाइन करने के लिए जिले में 3 कोरेन्टाइन सेंटर तैयार किए गये हैं। जिला चिकित्सालय में 177 बेड वाले कोरेंटाईन सेंटर की संस्था प्रभारी सहायक कु. चित्रा पी (9479464518), एवं श्रीमति वैशाली शहलाम (7049281472), जी.एन.एम. ट्रेनिंग मंडला में 50 बेड वाले क्वारेंटाईन सेंटर की संस्था प्रभारी श्रीमति मीना चौधरी (9755904134) तथा कन्या परिसर चटुआमार में 480 बेड वाले क्वारेंटाईन संस्था की प्रभारी श्रीमति विजया लक्ष्मी धुर्वे (7000551917) तथा आशा चौधरी (9754481249) को बनाया गया है।
चटुआमार में कार्यरत कर्मचारी को दिनांक 6 जून को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें कोविड-19 के लक्षण चिन्ह, संक्रमण की रोकथाम एवं फैलाव, बचाव के तरीके, वायोमेडिकल वेस्ट मेनेजमेन्ट, पी.पी.ई. का उपयोग, स्पीलीन मेनेजमेन्ट तथा अन्य जरूरी समस्त जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के रूप में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. सुनील यादव, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डी.पी.एच.एन.ओ., डी.पी.एम., मलेरिया कन्सल्टेन्ट, फार्मास्सिट रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page