जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज तीन मरीज हुए डिस्चार्ज

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार 10 जून को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से तीन व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । नई गाईड लाइन के मुताबिक डिस्चार्ज किये गये तीनों व्यक्तियों को अगले सात दिन सुखसागर स्थित क्वारन्टीन सेंटर में ही बिताने होंगे । कोरोना से स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी पाने वालों में एक व्यक्ति ग्राम रामपुर तहसील शहपुरा का तथा दो व्यक्ति बरगी के समीप ग्राम डोंडा के रहने वाले हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 222 हो गई है ।

शाम को मिली सभी जाँच रिपोर्ट निगेटिव

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज बुधवार 10 जून की शाम को 106 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है । परीक्षण में ये सभी निगेटिव प्राप्त हुई है । इस तरह जबलपुर में आज बुधवार की शाम की स्थिति में कोरोना संक्रमितों की संख्या 283 है । इनमें से 222 स्वस्थ हो चुके हैं और 11 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 50 रह गए हैं ।

जबलपुर में कलेक्टर भरत यादव ने आज शांति नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में सर्दी, खाँसी और बुखार से पीड़ित लोगों के लिये खोले गये फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page