कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

जिला अस्पताल कटनी से डिस्चार्ज हुई 9 वर्षीय बालिका

कटनी से सुभाष दुबे

कोरोना से जंग जीतकर जिला अस्पताल कटनी से डिस्चार्ज हुई 9 वर्षीय बालिका। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के निगम और सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सावधानियों के साथ स्वस्थ हुई बालिका को घर के लिए विदा किया।

9 वर्षीय बालिका मुंबई से कंटनी संजय नगर स्थित अपनी ननिहाल आई थी। उमरिया जिले की निवासी एक वृद्ध महिला अपनी दादी के पाज़ीटिव पाये जाने पर ट्रेवल हिस्ट्री के अनुसार प्रथम कांटेक्टी के रूप में बालिका का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जो पाज़ीटिव आया था। बालिका को जिला अस्पताल कटनी में आईसोलेट कर उपचारित किया गया। बालिका को पूर्ण स्वस्थ होने पर बुधवार को जिला अस्पताल प्रबंधन ने पुष्प गुच्छ भेंट कर घर के लिए रवाना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page