पन्ना दर्पणमध्य प्रदेश
सभी त्योहार घरों पर रह कर मनाएं: कलेक्टर

पन्ना। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने जिले के वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी त्योहार घरों पर रहकर ही मनाएं। त्योहारों के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी अपनाएं। चेहरे पर मास्क य कपड़ा बांधे आपस में 6 फीट की दूरी बनाकर रखें हाथों को सेनीटाइज करें अथवा साबुन से धोते रहें।
जिले में आमजन के स्वास्थ्य , जान माल की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू है ।
इसका कड़ाई से पालन करें l त्योहारों के दौरान कहीं भी भीड़ इकट्ठी न करें। घर पर रहकर त्यौहार मनाएं और सुरक्षित रहे। हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो कोरोना हारेगा और पन्ना जीतेगा।



