नजारा ऐसा की लेने लगा सेल्फीः जबलपुर के युवक खाई में गिरने से मौत

दमोह। सेल्फी लेने के चक्कर में रानी दुर्गावती अभ्यारण के नजारा व्यूप्वाइंट से एक जबलपुर निवासी युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार तीन दोस्त युवक जबलपुर से सुबह 7:00 बजे घूमने आए थे, 8:00 बजे करीब बाउंड्री पर सेल्फी लेते। एक युवक स्नेहिल द्विवेदी 25 वर्ष की फिसलने से खाई में गिर गया है। दोस्त के अचानक खाई में गिरने से भयभीत दोस्तो ने उसे तलाशने की कोशिश की और असफल प्रयास के बाद हताश होकर जबलपुर वापिस पहुचे। जहाँ युवक के घर मे गिरने की सूचना दी।दोस्त और परिवार जन पुनः मौके पर पहुँचकर वन कर्मियों एवं पुलिस बल के साथ युवक को तलाशने में जुट गए। ऐसा अंदेशा है कि पहाड़ की गहरी खाई में युवक गिरा है। युबक स्नेहिल द्विवेदी के दोस्त जबलपुर निवासी हर्ष कुकरेजा ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे हम नजारा पॉइंट पहुचे थे और युबक नजारा के किनारे घूम घूमकर सेल्फी ले रहा था और अचानक नीचे गिर गया।किसी अनहोनी युवक मौत से इंकार नही किया जा सकता है। सिग्रामपुर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद युवक के शव को बरामद कर लिया गया।



