खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर में आज पॉजिटिव की संख्या 317हुई,तीन डिस्चार्ज, दो कन्टेनमेन्ट से मुक्त, पाटन बना कन्टेनमेन्ट जोन

पाटन के एक ही परिवार के पाँच सदस्य पॉजिटिव

जबलपुर। जिला अस्पताल विक्टोरिया की लैब से कन्फर्मेशन हेतु भेजे गये 6 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट आज सोमवार की रात आईसीएमआर लैब से प्राप्त हो गई है । परीक्षण में सभी 6 सेम्पल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना के इन नये मामलों में पाटन के एक ही परिवार के पाँच सदस्य शामिल हैं । इनमें 78 वर्षीय वृद्ध सहित दो पुरुष एवं तीन महिलाएं शामिल हैं । इन सभी को विक्टोरिया अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शिफ्ट किया जा रहा है । इन पाँच व्यक्तियों के अलावा बल्दी कोरी की दफाई शीतला माई घमापुर की 62 वर्ष की महिला को भी प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 317 हो गई है । मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से मिली 56 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना का एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है । पॉजिटिव पाया गये व्यक्ति की आयु 60 वर्ष है और वह आई टी आई शिव मंदिर के पास दीनदयाल वार्ड का निवासी है ।

कोरोना से स्वस्थ हुए तीन को छुट्टी

जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार 15 जून को जिला अस्पताल विक्टोरिया के कोविड वार्ड से तीन व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । नई गाईड लाइन के मुताबिक डिस्चार्ज किये गये इन लोगों में खाई मोहल्ला की 6 साल की बालिका, भानतलैय्या निवासी 48 वर्ष की महिला तथा छोटी ओमती पुत्री शाला निवासी 40 वर्षीय पुरुष शामिल हैं । तीनों को अगले सात दिन घर में ही क्वारन्टीन रहना होगा । इन तीन को मिलाकर जबलपुर में अब तक कोरोना पॉजिटिव पाये गये 311 मरीजों मे से 244 स्वस्थ हो चुके हैं और 13 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 54 रह गये हैं ।

सिंधी केम्प और जयप्रकाश नगर कन्टेनमेन्ट से मुक्त

पाटन में नया कन्टेनमेन्ट जोन बना

जबलपुर में पिछले 21 दिन से कोरोना का कोई नया केस नहीं मिलने से शहर के सिंधी केम्प और आधारताल के जयप्रकाश नगर को कन्टेनमेन्ट से मुक्त कर दिया गया है । दोनों कन्टेनमेन्ट जोन को डिनोटिफाई करने का आदेश आज जिलादण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री भरत यादव ने जारी कर दिया है ।
वहीं कोरोना के नये प्रकरण मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा एक नया कंटेन्मेंट जोन नगर परिषद पाटन में बनाया गया हैं । इसमें पाटन के वार्ड क्रमांक 6 के प्रभावित क्षेत्र को शामिल किया गया है । जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री भरत यादव ने पाटन में नया कन्टेनमेंन्ट जोन बनाने का आदेश भी जारी कर दिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page