मेडिकल से आज चार को मिली छुट्टी, अब तक कोरोना से 250 मरीज हुए स्वस्थ

जबलपुर। कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर आज मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से भी चार व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । इनमें 63 वर्षीय बरगी निवासी, 45 वर्षीय सामुदायिक भवन छोटी ओमती निवासी एवं 43 वर्षीय प्रेम सागर पुलिस चौकी के पीछे हनुमानताल निवासी पुरुष तथा 65 साल की खाई मोहल्ला हनुमानताल निवासी महिला शामिल हैं । डिस्चार्ज किये गये लोगों में से हनुमानताल में प्रेमसागर पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले व्यक्ति को नई गाईड लाइन के मुताबिक दस दिन का आइसोलेशन पूरा होने पर अगले सात दिन घर में ही क्वारन्टीन रहने की अनुमति दी गई है । जबकि शेष तीन को 17 दिन की आइसोलेशन की अवधि पूरी होने पर डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है । मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किये गये इन चार मरीजों के साथ ही जबलपुर जिले में अब कोरोना से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या 250 हो गई है और कोरोना के एक्टिव केस 55 हो गये हैं ।



