अनूपपुर दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

अनुपपुर हर्री, अमदरी, तरंग एवं पयारी से टिड्डी दल को खदेड़कर किया सीमा से बाहर

अनुपपुर विकास ताम्रकार

प्रशासन, पुलिस, कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले ने तेज आवाज़ एवं कीटनाशक का छिड़काव कर टिड्डी दल को दिखाया बाहर का रास्ता

अनूपपुर ज़िले के पड़ोसी ज़िले डिंडोरी में टिड्डी दल के होने की सूचना प्राप्त होते ही अनूपपुर ज़िले में प्रशासन, पुलिस, कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग अमला पूरी मुस्तैदी के साथ सीमा की सुरक्षा में विगत 2 दिनो से लगा हुआ है। आज टिड्डी दल का मूवमेंट अनूपपुर ज़िले में होते ही प्रशासन, पुलिस, कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त दल ने हूटर, सायरन, ढोल आदि के माध्यम से तेज आवाज़ करके एवं फ़ायर ब्रिगेड के माध्यम से कीटनाशक का छिड़काव कर टिड्डी दल को सीमा से बाहर खदेड़ दिया। उल्लेखनीय है कि यह दल विगत दिवस ग्राम इटौर की सीमा में देखा गया था, जहाँ से आज यह हर्री, अमदरी, तरंग होता हुआ पयारी पहुँचा जहाँ पर उन्हें प्रशासन, पुलिस, कृषि, ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त दल एवं स्थानीय जनो के संयुक्त प्रयास से ज़िले के बाहर भेज दिया गया है। उप संचालक कृषि एन॰डी॰गुप्ता ने बताया कि टिड्डी दल में बिखराव हो गया है और वह छोटे-छोटे समूहों में बँटकर सीमा से बाहर की तरफ़ चला गया है। हालाँकि किसी भी सम्भावित वापसी को दृष्टिगत रखते हुए अब भी पूरी मुस्तैदी बनाकर रखी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page