नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गाडरवारा में 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया सहकारिता निरीक्षक ।

हम्मालों की मजदूरी में भी मांग रहा था दलाली।

नरसिंहपुर । जबलपुर से आई लोकायुक्त पुलिस ने सहकारिता उपायुक्त कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह भाटी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा है। गौरतलब हो कि आवेदक मुलाम पटेल पिता श्री सरदार सिंह पटेल उम्र 54 साल निवासी समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति गाडरवारा जिला ने लोकायुक्त को शिकायत करते हुए बताया था कि आरोपी शैलेन्द्र भाटी सिंह भाटी पिता श्री चंद्रभान सिंह भाटी उमर 61 साल सहकारिता निरीक्षक कार्यालय उप-आयुक्त सहकारी संस्थाएं नरसिंहपुर जून 2020 में समर्थन मूल्य पर हुई गेंहू खरीद में हम्माली की मजदूरी की राशि मे 10 हजार रुपये बतौर कमीशन मांगे जा रहे हैं। शिकायत के बाद सारीऔपचारिकताएं पूरी कर जबलपुर से उप पुलिस अधीक्षक जेपी वर्मा के नेतृत्व में आई लोकायुक्त की टीम ने17 जून को कृषि उपज मंडी प्रांगड़ में आरोपी निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा । टीम में निरीक्षक स्वप्निल दास , आरक्षक अमित गावडे आरक्षक दिनेश दुबे ,आरक्षक शरद पांडे ,आरक्षक चालक राकेश विश्वकर्मा आदि शामिल थे। गौरतलब हो कि जिले की सभी सहकारी समितियों में उपायुक्त सहकारिता विभाग के कर्मचारी बतौर प्रशासक पदस्थ है। इनके द्वारा समितियों में इस तरह की अनियमितताओं की खबरें लगातार सामने आ रहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page