खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

जबलपुर में आज चार मिले पॉजिटिव, सात हुए डिस्चार्ज

जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 322,स्वस्थ 257, 13 की मृत, एक्टिव केस अब 52

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और आईसीएमआर लैब से आज बुधवार की शाम तक मिली 114 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में चार व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में व्हीकल स्टेट सेक्टर -2 टाइप -3 निवासी 61 वर्षीय पुरुष, कछियाना चौक लार्डगंज निवासी 19 वर्षीय युवक एवं बल्दी कोरी की दफाई शीतला माई निवासी 42 वर्ष की महिला शामिल है । इनके अलावा एक 80 साल के वृद्ध को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 322 हो गई है । इनमें से 257 स्वस्थ हो चुके हैं और 13 की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 52 रह गये हैं ।

विक्टोरिया से पाँच मरीज डिस्चार्ज

जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार को जिला अस्पताल विक्टोरिया के कोविड वार्ड से भी पाँच व्यक्तियों को छुट्टी दी गई है ।विक्टोरिया अस्पताल से स्वस्थ होने पर आज जिन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें सिंधी केम्प का 22 वर्षीय युवक, रांझी बस्ती गौशाला का 17 वर्षीय किशोर , सिंधी केम्प भवानी चौक हनुमानताल का 50 वर्षीय पुरुष, छोटी ओमती बेलबाग का 52 वर्षीय पुरुष एवं नूरी नगर रद्दी चौकी की 38 वर्षीय महिला शामिल है । पाँचो को दस दिन की आइसोलेशन की अवधि पूरी होने पर अस्पताल से छूट्टी दी गई है । इन्हें अगले सात दिन घर में ही क्वारन्टीन रहना होगा । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 257 हो गई है । विक्टोरिया अस्पताल से डिस्चार्ज किये इन पांच व्यक्तियों के अलावा आज बुधवार को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से भी कोरोना से स्वस्थ होने पर दो व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । इस तरह आज कुल सात व्यक्तियों को कोरोना से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है ।

सुखसागर से दो डिस्चार्ज

जबलपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हुए दो व्यक्तियों को आज बुधवार को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है । इनमें 44 वर्षीय आरपीएसएफ का कांस्टेबल तथा भानतलैया बड़ी खेरमाई निवासी 60 वर्ष की महिला शामिल है । दोनों को दस दिन की आइसोलेशन की अवधि पूरी होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है और अगले सात दिन के लिये सुखसागर स्थित क्वारन्टीन सेंटर भेजा गया है । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कोरोना से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या 252 हो गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page