खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बिजली की आवाजाही से परेशान हैं ग्रामीण उपभोक्ता

नंद किशोर ठाकुर डिंडोरी।

समनापुर जनपद अंतर्गत क्षेत्र के कंचनपुर,तितराही,भाजी टोला, चांदरानी,अंतरिया सहित अन्य गांव में पिछले कई महीनों से बिजली की आवाजाही से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान हैं। बताया गया कि बिना कारण के ही घंटों तक अघोषित बिजली की कटौती विभाग द्वारा की जा रही है, जबकि ग्रामीणों से हर महीने बिल की वसूली भी की जाती है,बावजूद हर समय ग्रामीणों को भरपूर मात्रा में बिजली नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो इन्हीं दिनों बरसाती कीड़े मकोड़े का खतरा ग्रामीणों को बना हुआ है, फिर भी इस ओर विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिस कारण लोगों को कई घंटे तक अंधेरों में ही रात गुजारना पड़ रहा है। गौरतलब है कि वर्षों पूराने खींचें गए विद्युत के तार अब जर्जर हो चुके हैं, जिससे आए दिन बीजली की सप्लाई प्रभावित होती है, ग्रामीणों ने पूराने जर्जर तार को बदलकर नया तार लगवाए जाने की मांग की गई है, ताकि ग्रामीणों को हो रही समस्या से निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page