उमरिया दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा जिला उमरिया ने दी वीर शहीद दीपक सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि

उमरिया यश कुमार शर्मा।

गलवान घाटी में शहीद हुए वीर जवान दीपक सिंह को जिला भारतीय जनता पार्टी उमरिया ने गांधी चौक में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे सर्वप्रथम शोकाकुल परिवार सेवानिवृत्त शिक्षक श्री शिव बहादुर सिंह जी के यहां धमोखर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात गांधी चौक में समस्त कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद दीपक सिंह अमर रहे के नारों के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ भारत का एक एक जवान उनके साथ है। निश्चित ही चीन के द्वारा किए गए कायराना हमले का जवाब भारत देगा। आज पूरे देश का गुस्सा चीन के ऊपर है, चीन चीनी मुर्दाबाद के नारों के साथ सभी लोगों ने चीनी उत्पादों का कभी प्रयोग ना करने का संकल्प लेते हुए चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की बात कही। सभी ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। गांधी चौक में आयोजित शोक सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे जिला उपाध्यक्ष शंभू खट्टर नरेंद्र गिरी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कौल दिवाकर सिंह सुधा द्विवेदी उमा महोबिया विनय मिश्रा राहुल गौतम मनीष तिवारी दिलीप सचदेव अजय सिंह सुशील प्रजापति पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पारस खटीक विष्णु भारती सुजीत सिंह भदोरिया नीरज चंदानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page