खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर भरत यादव एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज शनिवार को नुनहाई कन्टेनमेन्ट जोन का लिया जायजा

नुनहाई के बाद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बल्दी कोरी की दफाई कन्टेनमेन्ट का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बल्दी कोरी की दफाई कन्टेनमेन्ट का निरीक्षण करते हुए।

जबलपुर। कलेक्टर श्री यादव ने कंटेन्मेंट जोन के भ्रमण के दौरान लोगों के मूवमेंट को रोकने सख्ती बरतने की हिदायत दी । उन्होंने कंटेन्मेंट क्षेत्र के रहवासियों को दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये । श्री यादव ने अधिकारियों से कंटेन्मेंट एरिया के गरीब परिवारों को रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से राशन के पैकिट का वितरण करने भी कहा । उन्होंने कंटेन्मेंट जोन को नियमित रूप से सेनिटाइज करने की हिदायत निगम अधिकारियों को दी ।
पुलिस अधीक्षक श्री बहगुणा ने भ्रमण के दौरान कंटेन्मेंट की बंदिशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये । उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहा कि कन्टेनमेन्ट जोन के भीतर लोगों के मूवमेंट को रोकने की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली ।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के कन्टेमेंट जोन के निरीक्षण के दौरान एसडीएम आधारताल ऋषभ जैन, एसडीएम रांझी मनीषा वास्कले , सीएसपी कोतवाली दीपक मिश्रा भी मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page