उड़द की बुवाई के बाद किसान की जमीन पर दबंगों ने चलाया ट्रैक्टर।

आरोपी पक्ष द्वारा लड़ाई झगड़े की परिस्थितियां उत्पन्न की जा रही हैं।
जबलपुर। उड़द की बुवाई के बाद भी किसान की जमीन पर ट्रैक्टर चलवा कर उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया गया। यह मामला है पाटन तहसील के अंतर्गत थाना गांव का जहां किसान केहरी पटेल की वह जमीन जो नाले के उस पार पड़ती है उस पर तो पहले ही दबंगों ने कब्जा कर रखा है। जिसके लिए वह न्याय की लड़ाई भी लड़ रहा है लेकिन नाले के इस पार वाली जमीन पर 4 दिन पहले उसने उड़द की बुवाई की थी। परंतु आज उन्हीं लोगों के द्वारा उस भूमि पर ट्रैक्टर चलवा कर बिखन्नी करा दी गई। इस बात की शिकायत लेकर 10 से 15 किसान थाना गांव से चलकर एसपी ऑफिस पहुंचे और उन्होंने एसपी ग्रामीण को ज्ञापन सौंपा। एसपी साहब ने इस मामले को रेवेन्यू कोर्ट का मामला बताया उनका कहना है कि यह दो पक्षों में जमीन का विवाद है। जिसका निर्णय करना पुलिस के हाथ में नहीं है लिहाजा इस मामले को उचित स्थान पर उठाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। पीड़ित पक्ष की माने तो आज सुबह आरोपियों की तरफ से लड़ाई झगड़े की उकसावे वाली कार्यवाही भी की गई। केहरी पटेल के अधिवक्ता डीके पटेल ने बताया कि उनके पक्षकार की जमीन पर पहले ही कब्जा किया जा चुका है किंतु अब वह जमीन जिसे वह जोतते बोते चलेआ रहे हैं अब उस पर भी खेती करने से रोका जा रहा है। बात झगड़े तक पहुंच चुकी है इस विषय में पुलिस प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों को उचित समय पर निर्णय लेना जरूरी है उचित कार्यवाही करना जरूरी है ताकि किसान को राहत मिल सके।



