पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

सतीश मालवीय बैतूल।
आमला। पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतों को लेकर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन दर्ज किया जाना था। इसी तारतम्य में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद चौक पर एकत्रित होकर शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मोटरसाइकल धकाते और बैलगाड़ी से जनपद चौक से तहसील कार्यालय पहुचे और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार नीरज कालमेघ को ज्ञापन सौपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख ने बताया कि देशभर में लॉकडाउन के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है उसके बावजूद भी केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे ने बताया कि पिछले 3 महीने से लॉकडाउन तारा जनता अपना रोजगार एवं व्यापार सब कुछ गवा बैठी है। इन सब के बावजूद केंद्र और राज्य सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाकर मनासा के नाम आने में लगी हुई है।मध्यप्रदेश में पिछले 15 दिनों में पेट्रोल के दामों में 9.26 प्रति लीटर और डीजल के दामों में 9.91 प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है जिससे जनता पर आर्थिक बोझ और बढ़ गया है। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ,ब्लाक कांग्रेस कार्य अध्यक्ष प्रकाश तायवाड़े, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शाबिर शाह , कांग्रेस जिला महामंत्री वीरेन्द्र वरथे ,युवक कांग्रेस कार्य. विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कोकाटे , चंद्रशेखर सिंह चंदेल , अनुभव गोहे ,लंकेश मोरले, संजय साहू ,शेख आबिद , गोलू देशमुख , किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रविकांत उघड़े , शिवा यादव , एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष मनीष नागले ,यशवंत हुड़े , अन्नू हुड़े , सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



