स्व-सहायता समूहों की घोर उपेक्षा
मण्डला। सरकार की विभिन्न योजनाओं का संचालन करने वाले स्वसहायता समूहो कि समस्याओं की निराकरण के लिए विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है। यही वजह है कि स्वसहायता समूह परेशानियों का सामना करते रहते हैं। सरकारी स्कूलों में मिडडे मील और आंगनवाड़ी केंद्रों में सांझा चूल्हा कार्यक्रम संचालित करने वाले समूहों को समय पर राशि व राशन सामग्री प्रदान करने में घोर लापरवाही बरती जा रही हैं। बैंको में ठीक समय पर राशि जमा नहीं कि जा रही है और शासकीय उचित दुकानों के माध्यम से समय पर राशन सामग्री प्रदान नही की जा रही हैं। जिसकी वजह से समूहों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जांच की जावे की कब से लेकर अब-तक राशि व राशन सामग्री प्रदान नही की गई है। समूहों की अपेक्षा है कि प्रति माह समय पर राशि व राशन सामग्री प्रदान की जावे।



