रांझी थाना क्षेत्र में बढ़ रहे आपराधिक मामलों के विरोध में दिया गया ज्ञापन।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी खमरिया ने बढ़ते अपराधों के विरुद्ध उठाई आवाज
जबलपुर-लॉक डउन के खुलते ही शहर में अपराधों की संख्या मेंं भी वृद्धि हो रही है रांझी थाना क्षेत्र में जहां एक ओर गैंगवार में वृद्धि हुई है वहीं पुलिस पर यह आरोप लग रहा है कि वह है फर्जी मामले भी दर्ज कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी खमरिया के कार्यवाहक अध्यक्ष अधिवक्ता राजेंद्रर प्रसाद मिश्रा ने मीडिया से बात करतेेेेे हुए बताया कि उप नगर क्षेत्र रांझी में हत्या, चोरी,हत्या के प्रयास और गैंगवार की घटनाएं बढ़ गई हैं कम उम्र के भ्रमित नौजवान वर्चस्व की लड़ाई मेंं गैंगवार कर रहे हैं। इसी गैंगवार के चलते एक दूसरे पर झूठे मामलेे भी दर्ज कराए जा रहे हैं। अतः पुलिस अधीक्षक महोदय से अनुरोध हैै कि इस विषय मेंं संज्ञान लेकर उचित कार्य करें।



