जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

कोरोना मुक्ति अनुष्ठान व बृहद पौधरोपण संपन्न

पौधा रोपण कोरोना से मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का आधार

जबलपुर – अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद व जय महाकाली संघ द्वारा ब्रह्म सत्ता के प्रधान संपादक डॉ एच पी तिवारी के मुख्य आतिथ्य में नर्मदा तट ग्वारीघाट के समीप दादा ठनठन पाल घाट में आज कोरोना मुक्ति हेतु संगीतमय सामूहिक सुन्दर कांड, हनुमान चालीसा, सत्य नारायण कथा, हवन, आरती, भंडारा, मां नर्मदा आराधन तथा बृहद पौध रोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ एच पी तिवारी ने इस पुनीत आयोजन को कोरोना मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण – संवर्धन का मूलाधार बताते हुए आयोजकों को साधुवाद दिया। कार्यक्रम की संयोजिका व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रागिनी दीक्षित ने बताया कि चूंकि पूरा विश्व कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है अतः इससे मुक्ति और विश्व कल्याण हेतु यह आयोजन रखा गया। कार्य क्रम के सूत्रधार व जय महाकाली संघ के अध्यक्ष प्रयाग पाठक ने कहा कि रायपुर बाईपास से लगा हुआ मां नर्मदा का नवीन घाट होने के कारण इस दादा ठन ठन पाल घट में पर्यावरण संरक्षण – संवर्धन की दृष्टि से यहां पर बृहद पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर चंद््र भूषण मिश्र, सुधीर पाठक, सानू पाठक, अंजू तिवारी, प्रियंका पाठक, मोहिनी अवस्थी, रिंकी पाठक, अनीता दुबे, माधुरी पाठक, भगवत प्रसाद तिवारी, सुषमा दुबे व जीवन लाल तिवारी सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page