आपातकाल की यादें ताजा कर गया काला दिवस।

मीसा बंदियों का किया गया सम्मान।
जबलपुर -आजादी के बाद एक बार फिर देश को गुलामी की झलकियां देखने को मिली थी। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया था। 26 जून कि वह भारतीय जनता पार्टी काला दिवस के रूप में मना रही है। रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में शिशु के दौरान जेल में निरूद्ध होने वाले सभी मीसा बंदियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह, नगर भाजपा अध्यक्ष जी एस ठाकुर, विधायक अजय विश्नोई, इंदु तिवारी, नंदनी मरावी, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, शरण जैन, हरेंद्र जीत बब्बू, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिलाष पांडे और भाजपा के वरिष्ठ राजनेता और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।



