जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
समाजसेवी सीमा पचौरी बनी भारतीय पत्रकार संघ की संभाग चेयरमैन।

पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे: सीमा पचौरी।
जबलपुर। भारतीय पत्रकार संघ की महिला शाखा महाकौशल इकाई के तहत संभाग चेयरमैन के पद पर समाजसेवी सीमा पचौरी की नियुक्ति की गई है। भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष विक्रमजी सेन के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई। जिसका प्रस्ताव प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष कल्याण जैन ने दिया जिसमें प्रदेश महासचिव हरीश राहंगडाले और प्रदेश महिला विंग की चेयरमैन पुष्पा वर्मा की सहमति रही। इस नियुक्ति पर कचनार सिटी प्रगति मंच के सुरेश शिंदे, अरुण रैकवार, सुधाकर वैद्य, कृष्ण कांत शर्मा, श्रीकांत पचौरी, डीके नेमा, रीना जैन, माला यादव, सहित सभी लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।



