जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
बच्चों में दिख रहा वेक्सीनेशन के प्रति उत्साह

जबलपुर दर्पण। कोरोना के संक्रमण से खुद को सुरक्षित करने आज बुधवार को भी बच्चों में वैक्सीन लगवाने अच्छा उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे सुबह से ही वैक्सीन लगवाने टीकाकरण केंद्र पहुँचने लगे थे। महाराष्ट्र स्कूलम, महाकौशल स्कूल और अंजुमन इस्लामिया स्कूल में बढ़ी संख्या में बच्चों ने निडर होकर कोरोना की वैक्सीन लगवाई । पंद्रह से अठारह वर्ष तक के बच्चों को कोरोना का टीका लगाने चलाये जा रहे अभियान के तहत आज बुधवार को जबलपुर शहर के करीब 100 और जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 175 स्कूलों में टीकाकरण केंद्र बनाये गये हैं ।



