नर्सिंग स्टाफ़ का दो दिवसीय मोडयूलर ट्रेनिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। स्कूल ऑफ एक्सीलैंस इन पल्मोनरी मेडिसिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में ‘राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम’ के अंतर्गत नर्सिंग स्टाफ़ हेतु दो दिवसीय मोडयूलर ट्रेनिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम गत दिवस सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी नर्सिंग स्टाफ को ट्यूबरक्लोसिस की बीमारी के डायग्नोसिस, संक्रमण फैलने के तरीक़े, उपचार और गम्भीर रोगी की देखभाल संबंधित गहन ट्रेनिंग दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम नर्सिंग स्टाफ को दो बैच में पृथक – पृथक आयोजित किया गया था जिसमें कुल 38 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए । कार्यक्रम डीन डॉ. प्रदीप कुमार कसार, एवं डायरेक्टर एसईपीएम प्रोफ़ेसर डॉ. जितेन्द्र भार्गव के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नर्सिंग संवर्ग के प्रशिक्षण का कार्यक्रम अपने आप में एक अनोखी पहल थी जिसकी रूपरेखा स्कूल ऑफ़ एक्सलेन्स में कार्यरत सह प्राध्यापक डॅा ब्रम्ह प्रकाश, वाइस चेयरमेन स्टेट टास्क फोर्स म.प्र. के द्वारा तैयार की गयी थी। यह इस प्रकार का पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम हैं जिसका आयोजन मेडीकल कॉलेज में किया गया । जिला क्षय अधिकारी डॉ धीरज धावंडे का प्रशिक्षण के आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
डायरेक्टर प्रोफ़ेसर डॉ जितेन्द्र भार्गव ने उद्बोधन देते हुए बताया कि आज भी भारत देश ट्यूबरक्लोसिस से प्रति तीन मिनट में दो लोगों की मृत्यु हो जाती है जिसे कि समय पर रोग की पहचान एवं निर्धारित अवधि तक पूर्ण इलाज से पूर्णतः ठीक किया जा सकता है । एमडीआर टी बी का इलाज भी पूर्णतः सम्भव है तथा इसमें सभी का योगदान एक सिपाही के भाँति आवश्यक है। प्रशिक्षण में स्कूल ओफ़ एक्सलेन्स के फ़ैकल्टी मेम्बर्ज़ डॉ अमरेन्द्र शुक्ला, डॅा अविनाश जैन, डॅा विकास पटेल, डॉ बृज बिहारी पटेल, डॉ मनीष गुप्ता एवं डॉ. सोनिया शर्मा भारती ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए एवं सभी प्रतिभागियों के साथ परस्पर संवादात्मक चर्चा की गयी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोविड सुरक्षा नवाचारों के साथ किया गया।प्रशिक्षण का कुशल संचालन डॅा. आकृति गुप्ता, मेडिकल ऑफिसर द्वारा किया गया। डॅा आकृति गुप्ता द्वारा बताया गया कि क्षय रोग के उन्मूलन में सभी स्तर के स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा गम्भीर मरीज़ों में विशेषकर नर्सिग स्टाफ की अहम भूमिका है ।डॉ ब्रह्मप्रकाश द्वारा बताया गया कि डायरेक्टर प्रोफ़ेसर जितेन्द्र भार्गव एवं डीन डॉ प्रदीप कसार के मार्गदर्शन में मेडिकल कालेज में कार्यरत समस्त नर्सिंग स्टाफ़ के साथ सभी स्तर के स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं अन्य विधाओं के कन्सल्टंट व रेज़िडेंट चिकित्सकों के लिए भी राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अनुरूप वर्ष भर नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।



