जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

केन्द्रीय और नवोदय विद्यालय के छात्र अधर में जानकारी के अभाव में छात्र अभिवावक परेशान

जबलपुर। केन्द्रीय और नवोदय विद्यालय के नवमी तथा ग्यारवीं के छात्रों के संबंध में कोई निर्णय ना लिये जाने से छात्र और अभिवावक खासे परेशान है। देष में अनलाक 2 शुरु हो चुका है। जिसमें स्कूल कालेज 31 जुलाई तक न खोले जाने एवं जुलाई माह में ली जाने वाली सभी परिक्षाऐ रदद् की जा चुकी है सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार 10वीं तथा 12वीं परीक्षाओं को भी रदद् कर बच्चों को उनको प्रमोट करने का फैसला ले लिया है। कालेज की परीक्षाओं को भी रदद् कर उन्हें प्रमोशन दिया जा रहा है, परन्तु कक्षा नवमी तथा ग्यारवी के छात्र जो पिछले 4 माह से अधर में लटके हुए है, जिनकी तरफ न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही उन संस्थाओं का जिसमें ये छात्र अध्यनरत है मार्च माह में ही इन बच्चों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका था। जिसमें कोविड 19 के चलते सभी फेल बच्चों तथा जिनका कम्र्पाटमेंट आया था। सबको हमारे एच आर डी मंत्रीजी द्वारा उन बच्चों को पुनः रिटेस्ट का अवसर प्रदान किया गया था परन्तु करोना महामारी के चलतेे सारे स्कूल कालेज मार्च माह में ही बंद कर दिये गये थे तथा सारी परीक्षायें स्थगित कर दी गई थी जिसके चलते परीक्षा नही हो सकी। सी.बी.एस.सी. ने सभी स्कूलों को यह भी आदेष किया गया था कि यदि स्कूल चाहे तो सुविधा अनुसार आनलाईन या आफलाईन परीक्षा करा सकता हैं,। 4 अप्रैल सी.बी.एस.सी. वेबसाइट पर अधिकारिक तौर पर नवमी तथा ग्यारवी के सभी छात्रों को उनके इन्टरनल एसेस्समेंट में आधार पर पास करने की घोषणा की गई थी, जिनमें केन्द्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय भी शामिल है और बहुत से सी.बी.एस.सी. स्कूलों में छात्रों को प्रमोट भी कर दिया है परन्तु आज दिनांक तक इन केन्द्रीय और नवोदय विद्यालय के छात्रों के बारे में न तो इन संस्थाओं ने और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई निर्णय नही लिया। स्पष्ट जानकारी के अभाव में अभिभावक परेशान तथा रोष में है बच्चे डिप्रेशन में जा रहे है क्योकि वे न तो आगे का पढ़ पा रहे और न ही यह तय हो पा रहा है कि उन बच्चों के विषय में क्या निर्णय लिया जा रहा है। ये छात्र पहले ही आगे कक्षा की पढाई से पिछड चुके है। अभिभावकों द्वारा अन्य कक्षाओं की छात्रों की तरह इन बच्चों के भी प्रमोशन की माॅग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page