कृषि विवि के डाॅ. एल.पी.एस. राजपूत को भावभीनी विदाई

जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विष्वविद्यालय में कुलपति डाॅं. प्रदीप कुमार बिसेन की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र के संचालक एवं खाद्य विज्ञान एवं प्रसंस्करण विभाग के विभागाध्यक्ष वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एल.पी.एस. राजपूत को अधिकारियों, वैज्ञानिक, प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। कुलपति डाॅं. बिसेन ने कहा कि श्री इंगले की कार्यषैली, समर्पणभाव और टीमवर्क ने विवि को नई ऊचाईयां दी हैं। डाॅं. बिसेन ने उन्हें शाल, श्रीफल और अभिनन्दन पत्र प्रदान किया। वे अपनी कार्यषैली के चलते अधिकारियों, वैज्ञानिक, प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्रों में खासे लोकप्रिय रहे। इस मौके पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डाॅ. धीरेन्द्र खरे, लेखानियंत्रक श्री महेष कोरी, संचालक अनुसंधान सेवायें डाॅ. पी.के. मिश्रा, संचालक विस्तार सेवायें डाॅ. (श्रीमति) ओम गुप्ता, संचालक शिक्षण डाॅ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डाॅ. दीप पहलवान, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डाॅं. आर.के. नेमा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डाॅं. आर.एम. साहू, संयुक्त संचालक विस्तार डाॅ. दिनकर शर्मा, उपकुलसचिव डाॅं. आर.के. समैया, उपलेखानियंत्रक डाॅं. अजय खरे, आईपीआरओ डाॅ. मुमताज अहमद खान, प्रषासनिक तकनीकी अधिकारी डाॅ. अनय रावत, सुरक्षा अधिकारी डाॅ. योगेष मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे। कोविड-19 के चलते सोषल डिस्टेंसिंग का पालन किया और जलपान एवं चाय वर्जित रही।



