जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

खोए हुए पर बेटे पर लगा चोरी का आरोप।


जीआरपी की पूछताछ से परेशान परिवार


जबलपुर – बात कुंडम थाने की है पूरन लाल कुशवाहा का वह बेटा जो 17 साल पहले लापता हो गया था। उसे ही रेलवे पुलिस चोरी के आरोप में ढूंढ रही है।
पेशे से मजदूर और किस्मत से मजबूर पूरन लाल कुशवाहा अपने परिवार का पालन पोषण मजदूरी कर किया करते थे। उनका 14 वर्षीय बड़ा पुत्र प्रदीप कुशवाहा कुंडम से जबलपुर आया और इसके बाद दोबारा वापस घर नहीं लौटा। वर्ष 2304 में कुंडल थाने में इसकी रिपोर्ट भी की गई उस रिपोर्ट की पावती गुम हो गई है। इस बीच उनका अपने पुत्र से कभी कोई संपर्क नहीं हुआ ना ही जानकारी है कि उनका पुत्र जीवित भी है अथवा नहीं। अचानक 26/6 /2020 को जीआरपी के पुलिसकर्मी जो गाडरवारा में पदस्थ हैं आर जी ठक्कर और वी डी बैरागी उनके घर आए और उनसे कहा कि तुम्हारा पुत्र प्रदीप कहां है? वह रेलवे में चोरी करके भागा है। जब उन्हें बताया गया कि 2003 में उनका पुत्र गुम चुका था और मिला नहीं उसकी रिपोर्ट कुंडम थाने में की गई है। परंतु उन्होंने उनकी कोई बात नहीं सुनी और पुलिसकर्मी परिजनों से गाली गलौज करने लगे। साथ ही यह भी कहा कि यदि तुम्हारे पुत्र को पेश नहीं किया तो तुम्हारी दूसरे पुत्र विष्णु कुशवाहा को उठाकर ले जाएंगे। इसके बाद से लगातार पुलिसकर्मियों द्वारा पूरन लाल कुशवाहा और उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस घटनाक्रम से व्यथित होकर वह आज एसपी ऑफिस में अपनी पीड़ा लेकर आया है ताकि उसे न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page