जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

दुर्घटना स्थल पर 1 घंटा देरी से पहुंची एंबुलेंस।

407 और मारुति वैन में जबरदस्त भिड़ंत।



जबलपुर-लापरवाही अक्सर दुर्घटना का कारण बनती है लेकिन इस दुर्घटना के दौरान यदि समय पर सहायता मिल जाए तो उसका प्रभाव कम हो जाता है ऐसे ही उद्देश्य को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें से एक एंबुलेंस की सुविधा है किंतु लापरवाही की हद तब हो गई जब सूखा गांव में एक 407 और मारुति वैन में जबरदस्त भिड़ंत हो गई स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन 1 घंटे इंतजार के बाद पहुंची।तब तक डायल हंड्रेड वहां पहुंच चुकी थी और मौके से घायलों को अस्पताल ले गई। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 108 एंबुलेंस स्वास्थ्य योजना सवाल खड़ा होता है जिसका लाभ आमजनो को नही मिल पा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण माढ़ोताल थानांतर्गत सूखा गांव के पास देखने को मिला जहां पर लोडिंग वाहन 407 व जबलपुर से आ रही मारुति वैन में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें सवार एक युवक घायल हो गया घायल 1 घंटे तक घटनास्थल पर घायल पड़ा रहा वहां के प्रत्यक्षदर्शियों ने एंबुलेंस को फोन लगाकर बुलाया लेकिन 1 घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस डायल हंड्रेड पर घायल को बैठा कर अस्पताल पहुंचायागया राहगीरों का कहना है कि सड़क हादसे को 1 घंटे हो चुके थे घायल घटनास्थल पर पड़ा था लेकिन एंबुलेंस को सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची वहीं पुलिस द्वारा डायल हंड्रेड पर बैठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया ऐसे में लगता है कि अच्छे स्वास्थ्य सेवाएं हैं उसका लाभ आम जनों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page