जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशशिक्षा दर्पणसिहोरा दर्पण

शासकीय स्कूलों को किया जाए सैनिटाइजर

मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सिहोरा ने प्रशासन से की मांग

कुम्ही सतधारा, रमेश कुमार बर्मन।

सिहोरा तहसील के अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कूम्ही संकुल के अधीन करीब 10 स्कूली भवन शामिल हैं। इन सभी सरकारी भवनों का उपयोग कोरोना वायरस के चलते और लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से अपने घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को सरकारी भवनों में क्वारंटाइन किया गया था । इस तरह गांव व समाज को सुरक्षित करने की प्रशासन के द्वारा पहल चलाई जा रही थी । वर्तमान में सरकारी भवन से क्वारंटीन प्रवासी मजदूरों को सरकारी भवनों से क्वारंटाइन मुक्त कर दिया गया है। शासकीय कूम्ही स्कूल , कुकर्रा, कचनारी, महगवां, पड़रिया , पिपरिया , देवरी, लमतारा, स्कूल भवन सैनिटाइजर नहीं किए गए है । जबकि शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शिक्षकों को एक जुलाई से पाठ पुस्तक। घर-घर पहुंचा कर वितरण करने के निर्देश किये गये है । सरकारी भवन सैनिटाइजर नहीं होने के कारण अधिकतर विद्यालयों में ताले लगे मिले हैं । जिससे स्कूली छात्र छात्राओं को घर तक वितरण होने वाली पाठ्य पुस्तकें नहीं पहुंच पा रही हैं । छात्र अभिभावकों ने शिक्षा प्रशासन से अपने बच्चों को पाठ्य पुस्तक समय पर दिलवाने की मांग की है ।

मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सिहोरा के अध्यक्ष केजी पाठक ने बताया कि शिक्षक वर्ग पूर्ण रूप से शिक्षा प्रशासन के आदेशों का पालन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सिहोरा ने प्रशासन से सभी स्कूल भवनों को सैनिटाइजर किए जाने की मांग किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page