जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
चीनी सामान की जलाई गई होली।

चीन की चालबाजी से आक्रोशित है जनमानस:नवीन रिछारिया।
जबलपुर-गलवान घाटी में चीनी सेना द्वारा किए गए धोखे के बाद से लगातार चीन की चालबाजी चली आ रही है। इन्हीं चालबाजियों से नाराज होकर अब भारत सरकार ने भी चाइना के 59 ऐप पर बैन लगा दिया है। शहर में भी इस विरोध का असर देखने में आया है। बलदेवबाग चौराहे पर पार्षद और एमआईसी सदस्य नगर निगम योजना प्रभारी नवीन रिछारिया के नेतृत्व में चीनी सामान की होली जलाई गई और विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में आलोक चनपुरिया, अरविंद गुप्ता, शैलू ,विध्येश भापकर, अंबर दुबे, विशाल सिंह, जगदीश वासवानी, कुंज बिहारी दुबे मौजूद रहे।



