बिजली उपभोक्ताओं को परेशान करना बंद करे सरकारःप्रभात

मैहर से दीपक तिवारी की रिपोर्ट
करोना महामारी के चलते जब लोगों के आय के स्रोत बंद है आर्थिक गतिविधियों पर एक तरीके से अस्थाई रोक लगी हुई है ऐसे संकट के अवसर पर सामान्य से कई गुना अधिक बिजली बिल बढ़ाकर उपभोक्ताओं को देना उनके साथ सरकार द्वारा किया गया वरूर मजाक है अत्यधिक अफसोस जनक है आय से वंचित हो चुके उपभोक्ताओं में बढ़े हुए बिजली बिलों का भुगतान कैसे कर पाएंगे करोना संकट की आड़ में सरकार द्वारा इस प्रकार जनता का शोषण किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है आरोप सरकार पर लगाते हुए।कांग्रेस नेता प्रभात द्विवेदी ने बढ़े हुए बिजली बिल को वापस लेने की मांग की है साथ ही उन्होंने पूर्व कमलनाथ सरकार की भारतीय जनता पार्टी दरों पर लोगों को बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है।



