Uncategorised

आज मिले छह कोरोना पॉजिटिव, छह की अस्पताल से हुई छुट्टी


जबलपुर| मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज रविवार की दोपहर प्राप्त हुई जाँच रिपोर्ट्स में दो व्यक्तियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है । कोरोना संक्रमित मिले व्यक्तियों में शिवधाम आईटीआई माढ़ोताल निवासी 70 साल का बुजुर्ग तथा इसी क्षेत्र में रहने वाली 65 वर्षीय महिला शामिल हैं । इन दोनों के घर यहाँ पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले चुके ऑटो रिक्शा चालक के घर के पास हैं ।
आज शाम मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के चार और पॉजिटिव मामले सामने आये हैं । नये कोरोना संक्रमितों में एक जुलाई को मुंबई से राजेंद्रनगर सुपरफास्ट ट्रेन द्वारा लौटे बिलखरवा बेलखाडू तहसील पनागर निवासी 28 वर्षीय युवक, पूर्व में संक्रमित मिले बैग व्यवसायी की बहन गणेश मंदिर के पास नुनहाई निवासी 35 वर्षीय महिला तथा भारतीय खादी भण्डार के संचालक के परिवार की 47 एवं 25 साल की दो महिला सदस्य शामिल हैं, जिसे पहले पॉजिटिव पाया गया था । कोरोना से स्वस्थ होने पर छह व्यक्तियों की अस्पताल से छुट्टी। जबलपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज रविवार को छह व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । इनमें मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से दो और सुखसागर कोविड केयर सेंटर से चार व्यक्तियों को छुट्टी दी गई है । मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से कोरोना से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों में कुंजडाई मस्जिद हनुमानताल निवासी 55 वर्षीय पुरुष और भानतलैया हनुमानताल निवासी 35 साल की महिला शामिल है । सुखसागर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किये गये लोगों में आईटीआई माढ़ोताल निवासी 25 वर्षीय युवती, भड़पुरा आधारताल निवासी 23 साल का युवक , आनंद कुंज गढ़ा निवासी 34 साल का पुरुष एवं इंदिरा हाई स्कूल के पीछे माढ़ोताल की 55 वर्षीय महिला शामिल है । इसके अलावा रेलवे के रिटायर्ड एससीआई बंगाली मस्जिद नया मोहल्ला निवासी 78 वर्षीय व्यक्ति को भी आज भोपाल से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों में शामिल किया गया है । इनकी कल शनिवार को अन्य गम्भीर बीमारियों की वजह से मृत्यु हो गई थी । मृत्यु के पहले उनका कोविड -19 का रिपीट सेम्पल लिया गया था । मृत्यु के बाद आई सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई थी । इस तरह जबलपुर में आज रविवार की रात आठ बजे तक कुल 442 कोरोना संक्रमितों में से 357 स्वस्थ हो चुके हैं और 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव प्रकरण अब 71 हो गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page