एक देश एक विधान एक प्रधान के लिए समर्पित रहे स्व. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी।
स्व.डॉक्टर मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पौधारोपण कर भाजपा ने उन्हें याद किया।
जबलपुर – भारत कश्मीर का अभिन्न अंग है पहले जब भी यह बात कही जाती थी। तब यह बात खटकती थी कि कश्मीर का अलग निशान अलग विधान है। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने कश्मीर का कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया, धारा 370 और 35A को एक साथ हटा दिया। पूरे विश्व में यह संदेश गया कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है। स्व. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन एक देश एक विधान एक प्रधान के लिए समर्पित किया और अंततः अपने प्राणों का बलिदान भी दे दिया।
आज उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा नगर इकाई ने स्व. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया उनके बलिदान को याद किया। उनके प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पितर्पित किए। तत्पश्चात पौधारोपण किया गया और नई कोपलों को जमीन में रोपकर नए भविष्य की नींव का संकेत भी दिया। इस अवसर पर जबलपुर के भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर, महापौर श्रीमती स्वाति गोडबोले, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एस के मुद्दीन, श्रीकांत साहू, भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियमों का पालन करते हुए सभी ने स्व. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।



