ब्यापारियो की सहमति से सोमवार को बन्द हुआ शहर

उमरिया। पहली बार ब्यापारीयो के अनुरोध पर शहर के ब्यापारीयो ने पूरा मार्केट बन्द रखा। श्री राकेश सिंह अध्यक्ष जिला ब्यापारी संघ उमरिया की अध्यक्षता मे दो दिन चली बैठक मे कोरोना के कारण उमरिया शहर की दुकानो को सप्ताह मे एक दिन बन्द रखने का प्रस्ताव आया जिसको विचारोंपरान्त सर्वसम्मति से सोमवार को बन्द रखने का प्रस्ताव पास किया गया ।साथ ही रात्रि मे आठ बजे रात रोज दुकान बन्द करने का अनुमोदन किया गया ।शहर के ब्यापारीयो की युवा टीम ने कड़ी मेहनत से सब को संगठित कर नियम बनाये,जो सोमवार 6जुलाई से लागू हो गया । शहर मे बडी दुकानो के साथ ठेले वाले भी बन्द मे सहयोगी बने । बाल बनाने वाली दुकान भी नही खुली । अध्यक्ष जिला ब्यापारी संघ उमरिया ने बन्द को सफल बनाने में सभी ब्यापारीयो का आभार व्यक्त किया है।



