महाराष्ट्र

लायंस क्लब ऑफ मुंबई हेरिटेज गैलेक्सी ने मीडिया कर्मियों को दिया राशन

मुम्बई से शामी एम् इरफ़ान की रिपोर्ट।

मुम्बई। कोरोना आपदा से देश का हर नागरिक परेशान है। मीडिया कर्मी भी लॉक डाउन के कारण मुसीबत में है। लायंस क्लब ऑफ मुंबई हेरिटेज गैलेक्सी और लियो क्लब हेरिटेज गैलेक्सी द्वारा संकट की घड़ी में रहिवासियों व प्रवासियों की यथासंभव सहायता की जा रही है। इसी श्रृंखला में पिछले दिनों फोटोग्राफर विजय तस्वीर के प्रयास से मीडिया कर्मियों को खाद्य सामग्री देकर सहायता की गयी। लायंस क्लब 3231ए3 के समन्वयक सीए सुनील पटोडिया के नेतृत्व में एक आयोजन किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ हेरिटेज गैलेक्सी के प्रेसिडेंट लायंस सीए कमल धानुका का जन्मदिन भी मनाया गया। उनको जन्मदिन की बधाई देने के लिए क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे। प्रेस वार्ता में सुनील पटोडिया कमल धानुका, लियो क्लब प्रेजिडेंट पूजा कतारुका, नीरज गुप्ता, कैलाश कतारूका, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी कीर्ति अजमेरा और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंकुश गुप्ता ने हिस्सा लिया। लॉकडाउन के दौरान लायंस क्लब ऑफ मुंबई हेरिटेज गैलेक्सी द्वारा किए गए कार्यों को मीडिया से शेयर किया गया। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंकुश गुप्ता ने अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page