नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

10 वीं कक्षा में उच्च अंकों से उत्तीर्ण हुए छात्रों सहित कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

करेली। दिवस अखिल विश्व हिंदू एकता मंच की करेली नगर इकाई के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. आर के आचार्य, उदय ठाकुर,संदीप ममार,रजत चौहान रहे।सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती,माँ भारती की छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।तत्पश्चात संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम में आये अतिथियों का तिकल और पुष्प से स्वागत किया गया।कक्षा 10 वीं में लकी लोधी ने 98%, कु.महिमा गोस्वामी ने 97.7% , आरसी चौरसिया ने 91% अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय, शहर, तथा जिले का नाम रोशन किया है,इस उपलब्धि पर बच्चों का मनोबल बढ़ाने हेतु संगठन के द्वारा शील्ड भेंट कर सम्मानित किया एवं उज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही कोरोना काल में अपने दायित्वों को सर्वोपरि मानकर कोरोनायोद्धा के रूप में कार्य करने पर स्वास्थ विभाग से डॉ. विनय ठाकुर, पुलिस विभाग से नगर निरीक्षक अनिल सिंघई,उपनिरीक्षक दीप्ति मिश्रा,नगरपालिका से सीएमओ स्नेहा मिश्रा को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ता,महिला मोर्चा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page