नियमतिकरण के लिए संविदा अधिकारियों कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

उमरिया. अखिल भारतीय संविदा कर्मचारी महासंघ मध्यप्रदेश के बैनर तले पंचायत एवं ग्रामीण विकाश विभाग में पदस्थ संविदा कर्मियों एवं ग्राम रोजगार सहायक के ए पी आर एवं अन्य अनुबंध प्रथा समाप्त कर नियमतिकरण एवं अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकाश मंत्री के नाम ज्ञापन एस डी एम अनुराग सिंह को सौंपा ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई है कि कमलनाथ सरकार ने अपने चनावी वचन में संविदा कर्मचारियों को 90 दिवस के भीतर नियमतिकरण करने का वचन दिया था जो आज तक पूरा नही किया खासकर रोजगार सहायकों को आज तक नियमित नही किया गया साथ ही यह मांग भी की है कि मनरेगा उपयंत्रियों एवं ए ई की सेवा यथावत रखी जाए समस्त संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी के समान समस्त भत्ते ,चिकित्सा बीमा लाभ ,की सुविधा दी जावे ग्रामीण विकाश विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के समस्त निकासी संविदा कर्मचारियों की सेवा बहाल की जाए सहित अन्य मांगें पूरी न होने पर आगे चरणबद्व आंदोलन किया जाएगा ज्ञापन सौंपने के दौरान जिले भर के संविदा अधिकारी कर्मचारी रोजगार सहायक मौजूद रहे.



