भोपाल दर्पणमध्य प्रदेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया प्लाज्मा डोनेट।

मध्यप्रदेश से हाल ही मे चुने गये राज्यसभा सदस्य व पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोरोना पाजिटिव मरीजो की जान बचाने के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट कर सेवा और समर्पण का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। गौरतलब है कि कोरोना पाजिटिव मरीज के ठीक होने के बाद ठीक हुए मरीज के प्लाज्मा से गम्भीर कोरोना पाजिटिव मरीज के इलाज मे मदद मिलती है । देश के कई राज्यो मे प्लाज्मा से अनेको मरीजो को बचाया जा चुका है। वही सिंधिया के प्लाज्मा डोनेट किये जाने को अनुकरणीय पहल बताते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ” मुझे विश्वास है कि आपकी इस पहल से आम जन भी प्रेरित होंगे। सतत जनसेवा और जनकल्याण की आपकी यह पवित्र भावना और अनुपम प्रयास अभिनंदनीय है। “

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page