बॉलीवुड दर्पण

शबाना आजमी बनीं फिल्म लाहौर 1947 की टीम का हिस्सा,

राजकुमार संतोषी ने कहा फिल्म में उनका किरदार होगा काफी अहम

जित मुंबई। एक्टर सनी देओल स्टारर ‘लाहौर, 1947’ बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है जिसका दर्शकों को इंतजार है। ये फिल्म लगातार सुर्खियों में छाई है क्योंकि ये ब्लॉकबस्टर गदर 2 के बाद सनी की अगली फिल्म हैं जिसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करेंगे। इसी के साथ ये तिकड़ी पहली बार किसी फिल्म के लिए एक साथ आई हैं। इसके अलावा फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी और जिससे जुड़ी कुछ जानकारी समाने आई है।

शबाना आजमी के बारे में बात करते हुए राजकुमार संतोषी कहते हैं, “शबाना जी ने अपने जीवन में कई तरह के किरदार निभाए हैं, शायद ही किसी अभिनेत्री ने इतने तरह के किरदार निभाए हों। वह एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और लाहौर 1947 में उनका किरदार फिल्म में एक सेंट्रल किरदार है और कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म के लिए इतने प्रतिभाशाली लोगों के एक साथ आने के अलावा इस प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, यह कहना सही है कि ‘लाहौर, 1947’ किसी सिनेमाई चमत्कार से कम नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page