खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोरोना संकट को सेवा साधन बनाया:- राकेश सिंह

भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर किए 100 कार्यक्रम

जबलपुर। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश भाजपा के आह्वान पर सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इसी तारतम्य में भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा प्रत्येक वार्ड में कार्यक्रम आयोजित कर 100 स्थानों पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई गई।

भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नर्मदा मंडल अंतर्गत जार्ज डिसिल्वा वार्ड के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की प्रदेश में भाजपा की सरकार जब बनी तब कोरोना वायरस ने पूरे विश्व के साथ ही भारत में भी अपने पैर पसार लिए थे किंतु मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार ने इस कोरोना संक्रमण की चुनौती को सेवा के अवसर के रूप में लिया और प्रदेश को कोरोना वायरस से बचाने तथा लोगों के बीच जागरूक करते हुए उनकी अधिक से अधिक सहायता और मदद करने का प्रयास किया।

सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही फसल बीमा योजना के 2200 करोड़ का प्रीमियम जमा किया गया और 15 लाख किसानों को 2990 करोड़ का लाभ हुआ। प्रदेश गेहूं खरीदी में अव्वल रहा और इसका रिकॉर्ड भी बना पंजाब को पछाड़कर 16 लाख किसानों ने एक करोड़ 29 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। प्रदेश की सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 40. 86 लाख हितग्राहियों के खाते में 562.34 करोड़ रुपये जमा किए। सरकार ने आदिवासी भाई बहनों के सहयोग हेतु सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की महिलाओं के खाते में 45 करोड़ रुपये जमा कराए। प्रदेश सरकार ने संबल योजना के तहत 25000 हितग्राहियों को 137 करोड़ की सहायता प्रदान की साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण हेतु औद्योगिक विकास के लिए 12507 हेक्टेयर की भूमि बैंक बनाया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 8241 हितग्राहियो को 82 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की गई।

साँसद श्री सिंह ने कहा कि कोरोनॉ जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने हेतु केंद्र सरकार के कदम से कदम मिलाकर प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोरोनॉ की रोकथाम और उपचार की दिशा में सार्थक कार्य किया जिससे पूरे देश में 12 वे पायदान पर रहा साथ ही कोरोनॉ से मृत्यु दर सबसे कम 1.2 प्रतिशत रहा।

साँसद श्री सिंह ने कहा 15 महीने रही काँग्रेस सरकार ने सिर्फ तबादला उधोग को पोषित किया था पर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने 100 दिनों में चुनोती से लड़ते हुए प्रदेश की जनता को राहत देने का कार्य किया है।

भाजपा द्वारा 100 स्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया गया जिसमे नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ स्वाति गोडबोले, पूर्व मंत्री शरद जैन, प्रभात साहू डॉ विनोद मिश्रा, सदानंद गोडबोले, डॉ जितेंद्र जामदार, दीपांकर बैनर्जी, एसके मुद्दीन सुमित्रा बाल्मीकि सुरेंद्र राठौर संदीप जैन सुधीर नायक राजेश मिश्रा नंदकुमार यादव अभय सिंह ठाकुर सुषमा जैन दिलीप दुबे सुनील जैन अजय तिवारी रंजीत पटेल सुशील चौबे माइकल कपूर पंकज दुबे विनय अमलाथे जमा खान राजेश द्विवेदी जयकांत उपाध्याय पवन तिवारी लवलीन आनंद रिजवान अंसारी अभय सिंह ठाकुर रिंकू बिज राहुल रजक ने जनता को संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page