खास खबरनरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कर्नल मुशरान को दी भावभीनी श्रृद्धाँजलि

नरसिंहपुर। प्रख्यात राजनेता एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व वित्त मंत्री स्व. कर्नल अजय नारायण मुशरान की पुण्यतिथि के अवसर पर 10 जुलाई को उच्च शिक्षण संस्थान एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर द्वारा प्रतिवर्षानुसार स्थानीय मुक्तिधाम में प्रातः 10ः30 बजे पुष्पांजलि सभा एवं मौन श्रृद्धांजलि का आयोजन किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में नरसिंहपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. मैथिलीशरण तिवारी, जमना प्रसाद लोडिया (करेली), विपिन जाट, प्रदीप जाट, मनोहर हिंगडे, पार्षद भवानी कोष्टी, संजय तिवारी, एम.आई.एम.टी. चेयरमेन इंजी. रूद्रेश तिवारी, प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग, डाॅ. एस.एन.राव, आई.टी. आॅफीसर अमित राज सोनी, जैनेन्द्र जाट, एन.सी.सी. अधिकारी कैप्टन पराग नेमा, विवेक जोशी, महेश पाठक, सत्यम गुप्ता ने स्व. कर्नल मुशरान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page