बेरोजगार बैठे मजदूरों के बीच बंटा राशन।

मां नर्मदा फाउंडेशन लगातार कर रही है जनसेवा।
जबलपुर – कोरोना काल में मजदूर भाइयों के लिए आर्थिक परिस्थितियां और विकट हो गई हैं। पर्याप्त काम ना मिलने के कारण उन्हें घर में बैठकर समय बिताना पड़ता है। किंतु ऐसी स्थिति में चिंता तब बढ़ जाती है जब घर में खाने पीने के जरूरी सामान की भी कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में स्वयंसेवी संस्थाएं और व्यक्ति आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कोरोनावारियर्स का सम्मान पत्र हासिल कर चुकी मां नर्मदा फाउंडेशन आज भी ऐसे लोगों की सेवा में जुटी हुई है मां नर्मदा फाउंडेशन के अध्यक्ष मानव देसाई ने मीडिया को बताया कि संस्था द्वारा दान की गई राशि से 300 परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है। उनका यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।



