नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लोधी समाज प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

करेली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुंगावली तथा चंदेरी में बहुत जल्द रानी अबंतीबाई की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके साथ ही क्रांतिकारी राजा हिरदेशाह के वंशजों को सम्मांन निधि दी जाएगी, राजा हिरदेशाह को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। यह आश्वाससन उन्हों ने प्रगतिशील लोधी लोधा राजपूत क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल को दिया।
पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक जालम सिंह पटैल के नेतृत्व में आज समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हेंने ज्ञापन सौंपे थे। उन्हों ने हीरापुर के राजा रहे हिरदेशाह सिंह जूदेव को एक करोड़ की सम्मान निधि एवं 50 हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन देने की मांग की , जिससे कि उनके परिवार का भरण पोषण हो स‍के। राजा हिरदेशाह 1842 में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शहीद हुए थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि उन्होंने मुंगावली तथा चंदेरी में रानी अबंतीबाई की प्रतिमा लगवाने की घोषणा की थी, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर अमल करेंगे, प्रतिमा स्थापना जल्द की जाएगी।
श्री पटैल ने मुख्यमंत्री को बताया कि कौशलेन्द्र सिंह के परिवार को प्रशासन बेदखल कर रहा है, जबकि वो विगत् 20 वर्षों से उस जमीन पर काबिज है। प्रतिनिधिमंडल में श्री पटैल के अतिरिक्त संगठन के राष्टीय कार्यकारी अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, प्रदेश महामंत्री प्रीतम सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष भोपाल महेश नरवरिया, संभागीय अध्यक्ष सुरेन्द्र लोधी प्रमुख रूप से मौजूद थे। उक्त जानकारी बिधायक मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी ने दी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page