खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणवायलर न्युज

मदन महल को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

सरकार के हाथों में रहेगा ट्रेनो का संचालन

जबलपुर। कोरोना काल में जहां जिंदगी एकदम थम सी गई थी इस दौरान विकास के कार्यों ने अपनी गति बनाए रखी।जबलपुर स्टेशन के विकास, मदन महल टर्मिनल स्टेशन आरती जबलपुर इलाहाबाद इलेक्ट्रिफिकेशन, ओके संचालन एवं अन्य स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर पश्चिम मध्य रेल के सभी अधिकारियों के साथ सांसद राकेश सिंह ने बैठक की बैठक में जबलपुर से जुड़े सभी रेलवे के विकास के विषय पर सांसद सिंह ने पमरे महाप्रबंधक श्री शैलेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य सभी अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की

साँसद सिंह ने बैठक मे ट्रेनो के संचालन को निजी हाथो मे देने के विषय को उठाया जिस पर अधिकारीयों ने बताया की ऐसी कोई भी योजना पश्चिम मध्य रेलवे की नहीं है।

राकेश सिंह ने बताया कि, उक्त परियोजना के अंतर्गत इटारसी से जबलपुर और जबलपुर से नैनी तक इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य जिसकी लागत 650 करोड़ थी यह पूरा हो चका है और शीघ्र ही इसका लोकार्पण केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा कर किया जायेगा। साँसद श्री सिंह ने इस परियोजना के अन्तर्गत इटारसी से जबलपुर और नैनी तक का कार्य पूरा होने के लिए प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यातायात के लगातार बढ़ते दवाब के मद्देनज़र मदनमहल स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करने हेतू लगातार प्रयासो का परिणाम हुआ था कि मेरी मांग पर तत्कालीन रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु जी के द्वारा रेल बजट वर्ष 2016-17 में मदन महल रेलवे स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित किये स्वीकृत किया गया था। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी देते हुये बजट भी आवंटित कर दिया था जिसकी लागत 120 करोड़ थी जो अब बढ़कर 150 करोड़ हो गई है जिसमें मदन महल स्टेशन के साथ कछपूरा मे कोचिंग डिपो निर्माण इत्यादी कार्य भी शामिल है और जैसा कि अब जब टर्मिनल स्टेशन का कार्य प्रारंभ हो चका है तो तय समय सीमा मे यह पूरा होगा ऐसा विश्वास है और जबलपुर को एक नया और सुविधा युक्त स्टेशन मिलेगा जहाँ अब चार प्लेटफॉर्म होंगे और ट्रेनो का संचालन भी यहां से किया जा सकेगा।

सांसद महोदय ने बताया कि जबलपुर के समीप भेड़ाघाट, शहपुरा, अधारताल, देवरी, गोसलपुर, सिहोरा स्टेशनों में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के साथ साथ समुचित विकास हेतु रोड मैप तैयार करने तथा भेड़ाघाट स्टेशन के प्लेटफॉर्म को उंचा करने, भिटौनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म को अन्य स्टेशन के अनुरूप मानक स्तर पर तैयार करने, देवरी स्टेशन में सिंगरौली इंटरसिटी का स्टापेज करने, गोसलपुर स्टेशन में पहुंच मार्ग को दुरूस्त करने तथा प्लेटफॉर्म में शेड निर्माण के साथ इंटरसिटी का स्टॉपेज करने की मांग पिछ्ली बैठक मे की गई थी जिस पर रेलवे ने कई कार्यो को पुर्ण कर लिया है तथा कई कार्य प्रारंभ है और जो कार्य अभी शुरु नही हुये उनको लेकर भी आज की बैठक मे चर्चा की गई है।

सांसद सिंह ने बताया कि दमोहनाका से मदनमहल तक बनने वाला प्रदेश का सबसे बडा फ्लाई ओवर जो मदनमहल स्टेशन के उपर से जायेगा उसको लेकर पीडब्लूडी विभाग का समन्वय आवश्यक था और स्टेशन मे बने एफओबी को शिफ्ट करने की आवश्यकता है जिस पर दोनो विभाग मे सहमति बन गई है।

सिंह ने बताया कि नैनो गेज लाईन बन्द होने के बाद से हाउबाग से ग्वरिघाट तक रेलवे की लगभग 70 एकड की जमीन है जिसको लेकर भी चर्चा हुई है और इसके लिए रेलवे अपनी जमीन राज्य शासन को देगा और बदले मे अन्यत्र स्थान पर जमीन लेगा इस पर अभी प्रारंभिक चर्चा हुई

सिंह ने बताया कि वर्तमान समय मे कोरोना की वजह से ट्रेनो का नियमित संचालन नही हो रहा है और रेलवे ने जिन ट्रेनो को चालू करने का निर्णय लिया है वह यात्रियो की आकुपेंसी को देखते हुये लिया है जबलपुर मे आकुपेंसी 40 प्रतिशत है और इसके बड़ते ही यहां से भी ट्रेन चलाने पर विचार किया जायेगा।

सिंह ने कहा कि जबलपुर को पश्चिम मध्य रेल का मुख्यालय बनने के उपरांत भी पूर्ववर्ती सरकारों के भेदभावपूर्ण रवैये के कारण जबलपुर को उसका उचित हक़ नहीं मिल पाया था, जिसके लिए जनता के सहयोग से मेरे द्वारा जबलपुर में रेलवे से जुड़े विकास को लेकर कई बार सड़कों पर निकलकर आन्दोलन किये, पदयात्रायें की, विरोध प्रदर्शन किये। आज प्रसन्नता हैं कि वर्तमान में जबलपुर देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों से सीधी रेल सेवा से जुडी हैं। यात्री सुविधाओं के मद्देनज़र भी जबलपुर एवं क्षेत्रान्तर्गत सभी स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो, इसके लिए भी लगातार प्रयास किया जा रहा हैं और आज जबलपुर प्रदेश और देश के बड़े और सुविधायुक्त रेलवे स्टेशन में से एक हैं।

सांसद राकेश सिंह ने कहा कि केन्द्र में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे देश के साथ साथ म0प्र. और प्रमुख रूप से जबलपुर में रेल यात्री सुविधाओं में इजाफा हुआ है साथ ही नये विकास के कार्य रेल्वे की दृष्टि से लगातार जारी हैं। राकेश सिंह ने कहा कि गत सरकार के समय जो कार्य रूके हुये थे वह अब तेजी से पूर्णतः की ओर हैं और हमें विश्वास है कि जिन मांगों को रखा गया हैं वे भी शीघ्र ही पूर्ण होंगी। बैठक में पमरे के सीएओ राजेश अर्गल, पीसीई अनिल कुमार मलिक, पीसीओ मुकुल जैन, पीसीसीएम राजेश पाठक, डीआरएम संजय विश्वास सीनियर डीसीएम विश्वरंजन सीनियर डीईएन संजय कुमार यादव, सीपीआरओ प्रियंका दिक्षित एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के सीई एससी वर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page