साहित्य दर्पण

काव्य सृजन साहित्यिक परिवार ने नारी सम्मान का दिलाया संकल्प।

जबलपुर दर्पण/ प्रयागराज। काव्य सृजन साहित्यिक परिवार द्वारा गतदिवस मासिक स्थापना दिवस के अवसर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर के कवियों ने भाग लिया। इस साहित्यक संस्था द्वारा नारी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। जिसमे प्रतिभागियों को नारी के सम्मान में संकल्प दिलाए गए। काव्य सृजन साहित्यक परिवार की संस्थापिका कीर्ति जायसवाल के संचालन एवं संस्था की संरक्षिका प्रेरणा कर्ण के संयोजन में सचिव शुभी अभिमन्यु की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रतिभागियों ने दहेज न लेने व दहेज न देने व इसका समर्थन न करने का संकल्प लिया; साथ ही बेटी को बचाने, बेटी को पढ़ाने एवं बेटी को आगे बढ़ाने का भी संकल्प लिया एवं नारियों को उचित सम्मान देने आदि का भी संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने नारी को केन्द्र में रखकर स्वरचित रचना प्रस्तुत की। प्रतिभागियों में प्रो. मीना श्रीवास्तव जी पुष्पांशी जी, आयुषी कुमारी, शिवेन्द्र मिश्र शिव, डॉ. सत्यम भास्कर भ्रमरपुरिया, सविता मिश्रा, सुनीता साहू, सुशील कुमार यादव, खेमराज साहू, सुश्री रीतु प्रज्ञा, उषा साहू, महेत्तर लाल देवांगन, डॉ. लता, डॉ. राजश्री तिरवीर, गौरव मिश्र तन्हा, शकुंतला पावनी, मधु वैष्णव मान्या, रवि नारायण साहू, श्रीमती मधु तिवारी, वृंदावन राय सरस सागर, सोनी कुमारी, गुँजन शुक्ला, श्रीमती सुषमा मोहन पाण्डेय, सुश्री हेमा श्रीवास्तव हेमाश्री, पूरण मल बोहरा, डॉ. नेहा इलाहाबादी, डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, मदन मोहन शर्मा सजल, श्रीमती हीरल कवलानी, जितेन्द्र विजयश्री पाण्डेय जीत, डॉ. अलका पाण्डेय, अभय चौरे, सरला कुमारी, ओ पी मेरोठा हाड़ौती, अर्चना फौजदार, राजेश तिवारी मक्खन, आशुकवि प्रशान्त कुमार पी. के., सचिन श्रीवास्तव आदित्य, जयरूप पटेल, कृष्ण कुमार निर्माण, विशाल चतुर्वेदी उमेश, कमल कालु दाहिया, प्रतिभा स्मृति, अलकाकृति, श्रीमती सरोज साव कमल, आशा मेहर किरण, मंजू भारती फ़ौजदार, पूजा सैनी, सीता देवी राठी एवं आरती अक्षय गोस्वामी जी आदि के नाम प्रमुख हैं जिन्होंने अपनी रचनाओं के द्वारा मंच पर तालियां बटोरी। संकल्प लेने वालों में कल्पना भदौरिया स्वप्निल, कवयित्री प्रीति जी एवं कवि प्रकाश के नाम भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page