खास खबरमण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

निवास ब्लॉक में मिले 2 कोरोना पॉजिटिव

जिले में अब 7 एक्टिव केस सहित कुल 13 मामले

मण्डला। निवास के अंतर्गत ग्राम मेहरा सिवनी का 32 वर्षीय युवक एवं ग्राम पिपरिया के 47 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। ग्राम मेहरा सिवनी निवासी 32 वर्षीय युवक ट्रेन द्वारा गुजरात से 10 जुलाई को अपने गांव पहुंचा। 13 जुलाई को युवक का सेम्पल लिया गया जिसकी 17 जुलाई को पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसी प्रकार ग्राम पिपरिया ब्लॉक निवास का 47 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन द्वारा त्रिपुरा से 9 जुलाई को चलकर 10 जुलाई को अपने गांव पहुंचा। पिपरिया निवासी व्यक्ति का 13 जुलाई को सेम्पल लिया गया जिसकी 17 जुलाई को पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना के 7 एक्टिव केस सहित कुल 13 मामले हो गए हैं।
युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने एसडीएम निवास पुष्पेन्द्र अहाके, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जीपी पटले सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में शासन के दिशा-निर्देशानुसार जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को संक्रमित युवक के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page