हाउसिंग बोर्ड में सेंटर वर्ज निर्माण कार्य का किया गया भूमिपूजन

मैहर। विकासपथ पर लगातार अग्रसर नगर पालिका परिषद ने वार्ड क्रमांक 5 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मे सेंटर वर्ज का निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस भूमि पूजन में नगर पालिका के अध्यक्ष घर्मेश घई एवं वार्ड पार्षद प्रभात द्विवेदी द्वारा गणमान्य लोगों की उपस्थिति में निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु भूमि पूजन किया गया इस निर्माण कार्य को मां शारदा कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया जाएगा । निर्माण कार्य सोमवार से शुरू हो जाएगा, जिसके लिए सामग्री गिराई जा रही है। जिसमे लगभग 18 लाख रुपये का व्यय होगा नगर पालिका प्रशासन एवं वार्ड पार्षदों ने निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगो सहयोग करने के कहा ताकि सड़क चौड़ी हो और नगरवासियों को स्वच्छ हवा प्राप्त हो पाए एवं सुरक्षित लोग विचरण कर पाये और लोग दुर्घटनाओं से छुटकारा मिल सके। इस निर्माण कार्य शुरू होने से नगरवासियों में खुशी देखी जा रही है। पार्षद ने बताया कि लंबे अरसे से सडक जर्जर पड़ी थी जिसे उनके पार्षद काल के दौरान ही बनाई गयी थी और अब इस के वर्ज निर्माण को ले वे प्रयासरत थे जिसे अब बनाया जा रहा है । भूमिपूजन में मौके पर केके गर्ग जी एल पी त्रिपाठी जी सुरेंद्र गर्ग दिनेश अग्रवाल सुरेश गुप्ता राहुल सिंह पटेल इंजीनियर लाल बिहारी सिंह तिवारी ठेकेदार मनोज पांडे अनिल रजक एवं अन्य संभ्रांत नागरिक समेत बड़ी सख्यां मे लोग उपस्थित थे



