खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर में 21 वीं मौत, एक्टिव केस हुए 319

जबलपुर। सोमवार की शाम मिली जांच रिपोर्ट्स में नये कोरोना संक्रमितों में पूर्व में पॉजिटिव मिले रिश्तेदार के सम्पर्क में आये नव निवेश कॉलोनी गढ़ा निवासी 4 साल का बालक और 10 वर्ष की बालिका, चौथा पुल के पास पान की दुकान का मालिक शारदा नगर प्रोफेसर कॉलोनी करमेता निवासी उम्र 40 वर्ष, साईं कॉलोनी दीनदयाल चौक निवासी समीप स्थित निजी अस्पताल में भर्ती 71 साल की महिला, पूर्व में संक्रमित पाये गये व्यक्ति के कॉन्टेक्ट में आया संजीवनी हॉस्पिटल के पीछे न्यू रामनगर निवासी 16 साल का बालक और कोरोना संक्रमित भाई के सम्पर्क में आई गली नम्बर- 11 सिंधी गुरुद्वारा के पास शांति नगर दमोह नाका निवासी 34 वर्ष की महिला शामिल है । के इनमें मस्ताना चौक राँझी का 62 वर्षीय पुरुष, पूर्व में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आया कुंडम रोड खमरिया पिपरिया का 28 साल का युवक, छठवीं बटालियन राँझी के 38 एवं 44 वर्ष के जवान तथा पूर्व में पॉजिटिव मिले चिकित्सक के सम्पर्क में आये ग्वारीघाट नर्बदा रोड निवासी 24 एवं 25 साल के युवक शामिल हैं । नये कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में मुस्कान प्लाजा के पीछे जेडीए अपार्टमेंट शताब्दीपुरम निवासी 52 साल का पुरुष, सामुदायिक भवन पुलिस लाइन निवासी 52 और 26 वर्षीय पुरुष, सदर निवासी 55 साल का पुरूष, गुरुद्वारा राँझी के पास रहने वाला 36 वर्षीय पुरुष, 30 साल की महिला और 5 वर्ष का बालक तथा श्वेताम्बरी बैरक रेलवे स्टेशन निवासी 26 वर्ष का युवक शामिल है । कोरोना पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों में आलम आतिशबाज के पीछे मिलौनीगंज निवासी 52 वर्ष की महिला, ओम दुर्गा साईं मन्दिर कंजड़ मोहल्ला बेलबाग निवासी 63 साल की महिला, जैन मंदिर के पास शक्तिनगर निवासी फार्मा कम्पनी का मैनेजर, पूर्व में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आये सरस्वती बिल्डिंग ग्रुप कॉलोनी निवासी 19 साल का युवक एवं 12 वर्ष की बालिका, खटीक मोहल्ला सराफा बाजार साईं मन्दिर के पास रहने वाली 62 वर्ष की महिला, नर्बदा नगर ग्वारीघाट निवासी 63 वर्ष का पुरुष , पूर्व में संक्रमित भाई के सम्पर्क में आया जीआरपी लाइन काँचघर निवासी 29 वर्ष का युवक, रामनगर गढ़ा निवासी मेडिकल में भर्ती 42 वर्ष का पुरुष एवं एस पी ऑफिस के पीछे पुलिस लाइन निवासी 29 वर्ष का युवक शामिल है । जबलपुर की अब तक की स्थिति कुल संक्रमित – 838, स्वस्थ हुये – 498,मृत्यु – 21,एक्टिव केस – 319 हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page