Uncategorisedमण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

ढ़ोलक बेचने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव

मण्डला। जबलपुर से मंडला शहर आकर ढ़ोलक बेचने वाला 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। यह व्यक्ति 15 जुलाई को जबलपुर से मंडला आया था। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को पिकअप वेन द्वारा जबलपुर से 11 लोगों का समूह ढ़ोलक बेचने मंडला आया था। यह समूह बिंझिया तिराहा में बनी दुकानों के बरामदे में रूका हुआ था। प्रशासन को सूचना मिलने पर सभी व्यक्तियों को 15 जुलाई को ही चटुआमार स्थित क्वारेंटाईन सेंटर भेज दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी व्यक्तियों की कोरोना जांच कराई गई थी जिनमें से 20 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित युवक के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page