सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा व नमाज अदा करने पर रहेगा प्रतिबंध

डिंडोरी। जिले के विक्रमपुर चौंकी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने ग्राम के जनप्रतिनिधियों, एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी दिनों में आने वाली गणेश उत्सव के संबंध में चर्चा किया गया। बैठक में सार्वजनिक स्थानों में प्रतिमाओं की स्थापना नहीं करने की बात पुलिस द्वारा कही गई है,लोगों को अपने अपने घरों में ही गणेश स्थापना कर पूजा पाठ करने को कहा गया है। सर्वजनिक स्थानों में ना करें नमाज अदा आने वाले दिनों में सार्वजनिक स्थानों पर ईद की नमाज अदा करने पर भी पाबंदी लगाई गई है, बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा ना कर। अपने अपने घरों में रहकर नमाज अदा करने को कहा गया है। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष सुशील राय ग्राम के वरिष्ट नागरिक स्कन्द गुप्ता, जैनुल सिद्दीकी, सुरेंद्र दुबे, निर्मल संत, कैलाश गुप्ता, तुलाराम प्रजापति,शशि गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक ए.पी.सिंह सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक संदीप पटेल, गोपाल सिंह राजपूत, चंद्रभूषण दुबे,आरक्षक पंकज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



