नगर निगम कार्यालय में आक्रोशित अभाविप कार्यकर्ताओं ने चस्पा किया ज्ञापन

पत्रकार जयदेव विश्वकर्मा
सतना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सतना नगर के कार्यकर्ता जब स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमाओं की साफ सफाई एवं अंगवस्त्र बदलवाने के संबंध में ज्ञापन सौपने नगर निगम कार्यालय पहुंचे तो वहाँ कोई अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए उपस्थित नहीं मिलने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के दोनों मुख्य द्वारो में ज्ञापन चस्पा कर विरोध जताया। अभाविप सतना के नगर मंत्री सूर्यान्शु प्रताप सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद भवन नगर पालिक निगम सतना के सामने युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित है। जिसकी वर्षों से न तो साफ सफाई हुई न ही अंगवस्त्र को विगत कई वर्षों से बदलवाया नहीं गया है। अभाविप सतना नगर में स्थापित सभी प्रतिमाओं की साफ सफाई एवं प्रतिमाओं के संरक्षण एवं रखरखाव के आवश्यक प्रबंध किए जाने की नगर निगम प्रशासन से मांग करती है। इस दौरान मुख्य रूप से नगर मंत्री सूर्यान्शु प्रताप सिंह, नगर सहमंत्री युवराज सिंह, एसएफडी प्रमुख प्रतीक मिश्रा, नगर कार्यकारिणी सदस्य पवन मिश्रा सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।



