अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आयुध निर्माण फैक्ट्रियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की संभावना।


निगमीकरण के विरोध में ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन।

जबलपुर। आयुध निर्माण फैक्ट्री ओं का यदि निगमीकरण हो जाताा है तो ऐसी दशा में कर्मचारियोंं के हितों की अनदेखी होो सकती है। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने बताया कि ऑडनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण के विरोध में रक्षा विभाग की तीनों फेडरेशन ए आई डी ई एफ, आई एन डी डब्ल्यू एफ, बीपीएमएस द्वारा संयुक्त पत्र महामहिम राष्ट्रपति महोदय को भेजा गया है । पत्र में कहा गया है कि देशभर में फैले हुए कोविड-19 संक्रमण के दौरान दिनांक 15 जून को वित्त मंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत के नाम पर ऑडनेंस फैक्ट्रीयों निगम बनाए जाने की घोषणा की गई थी। देश की 41 आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के 80000 कर्मचारी ऑडनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण किए जाने के विरोध में 99% मतों से ऑडनेंस फैक्ट्रीयों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन भी कर चुके हैं। इस बीच 6 जुलाई को रक्षा मंत्रालय द्वारा ऑडनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण की प्रक्रिया में सलाहकार के चयन हेतु एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट EOI रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल RFP का टेंडर जारी कर दिया जाता है । राष्ट्रीय स्तर के अंग्रेजी अखबारों में छपी खबरों से पता चला है कि सलाहकार के चयन की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर चीफ विजिलेंस कमिश्नर के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई गई है । चीफ विजिलेंस कमिश्नर के समक्ष दर्ज की गई शिकायत की सूक्ष्मता से छानबीन फेडरेशन के द्वारा की जा रही है। चीफ विजिलेंस कमिश्नर के समक्ष दर्ज की गई शिकायत का हवाला देते हुए तीनों फेडरेशनों ने एक संयुक्त पत्र महामहिम भारत के राष्ट्रपति महोदय को लिखा है महामहिम को लिखे पत्र में अनियमिततापूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया के मद्देनजर ऑडनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण के निर्णय को वापस लेने हेतु हस्तक्षेप की मांग की गई है। महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत की तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर हैं। भारत की ऑडनेंस फैक्ट्रीया, भारत के डिफेंस की चौथी भुजा है। पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमिटी द्वारा भी कहा गया है कि ऑडनेंस फैक्ट्री शासकीय संस्थान ही बनी रहनी चाहिए। ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों की बेहतरी के लिए रक्षा क्षेत्र के फेडरेशन, डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन के साथ मिलकर चर्चा करने तथा स्टेट ऑफ आर्ट डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बनाकर देश की रक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार हैं ।कर्मचारी नेताओं नेम सिंह, श्री राम मीणा ,शिव पांडे, रामप्रवेश,मिठाई लाल, सुनील श्रीवास्तव, अमरीश सिंह, रोहित यादव, राजा पांडे, नितेश सिंह, वीरेंद्र साहू, अर्नूब दासगुप्ता, देवेश गर्ग, मनोज साहू इत्यादि ने सभी कर्मचारियों साथियों से संघर्ष के लिए तैयार रहने का आवाहन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page